
विज्ञापन के खेल के चलते पत्रकारों के अपमान पर भी कुलपति के खिलाफ लगातार हो रहे प्रदर्शन को दिखाने में अखबार कर रहे परहेज।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के कुलपति के खिलाफ लगातार हो रहा प्रदर्शन जारी है। मीडिया द्वारा कुलपति के खिलाफ छात्रों के आंदोलन की खबर पुष्टि केलिए 6 सितम्बर को आधिकारिक व्हाट्सएप्प ग्रुप में डालने पर पत्रकारों के विरुद्ध अपमानजनक टिपण्णी पर लगातार की जाने लगी थी जिस पर कुलपति के चुप्पी से नाराज जिला के पत्रकारों ने आठ सितम्बर को कुलपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया था। पत्रकारों के समर्थन में अलग अलग छात्र संगठनों ने कल राविवार को भी विरोध प्रदर्शन किया था जिसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ठीक ठाक जगह मिली। पर जिले के प्रमुख अख़बारों में उदासीनता दिखी। इसका कारण यूनिवर्सिटी से मिलने वाले बड़े विज्ञापनों के खेल को माना जा रहा है जहाँ पत्रकार के अंदर आक्रोश रहने के वाबजूद ऊपर से दबाया जा रहा है खबर को। कल जहाँ सड़क पर सिंडिकेट लगा कर विरोध किया गया एवं कुलपति का पुतला दहन भी किया गया।आज कुलपति के सद्बुध्दि के लिए जनाधिकार पार्टी ने श्याम मंदिर में यज्ञ किया एवं कुलपति की सद्बुध्दि के लिए भगवान् से प्रार्थना भी की। पत्रकारो के साथ हुए व्यवहारों पर छात्र सहित राजनेता भी कुलपति की आलोचना कर रहे है।सभी कुलपति को तानाशाह बता इनके खिलाफ अपना रोष प्रकट कर रहे है।यह सब हो रहा है अलग अलग छात्र संगठन के द्वारा लगातार पत्रकारों के समर्थन में किया जा रहा है।

