Home मुख्य कुलपति खो चुके है अपना मानसिक संतुलन , मेडिकल बोर्ड बैठाकर हो मानसिक जाँच: दिलीप चौधरी
मुख्य - September 12, 2016

कुलपति खो चुके है अपना मानसिक संतुलन , मेडिकल बोर्ड बैठाकर हो मानसिक जाँच: दिलीप चौधरी

दरभंगा। भवन मिश्रा
ललित नरायण मिथिला विश्वविधालय के कुलपति साकेत कुशवाहा के कामकाज और रवैये का चारो तरफ से निन्दा हो रहा है। दरभंगा सांसद और विभिन्न छात्र संगठनो के बाद एमएलसी दिलीप चौधरी ने भी खुल कर कुलपति के खिलाफ मिडिया के सामने आकर कहा की सबसे पहले छात्रों के साथ बदसूलकी , उसके बाद कर्मचारियों के साथ अपमान और अब संविधान के चौथे स्तभ पर जो अपमानित करने का काम कुलपति कर रहे है इससे तो साफ लगता है कि इनकी मानसिक स्थिति खराब हो गयी है। इसको लेकर हम  राज्यपाल , मुख्यमंत्री के साथ – साथ शिक्षा मंत्री से मिलकर कहूंगा कि एक मेडिकल बोर्ड बैठाकर इनकी मानसिक जाँच करवाई जाए , साथ ही साथ इन्होंने कहा की आगामी दिनों में होने वाले सदन सत्र में भी कुलपति के कार्यशैली पर सदन में सवाल उठाएंगे।
Share

Leave a Reply