Home मुख्य ऑनलाइन दाखिला में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का हंगामा।
मुख्य - September 12, 2016

ऑनलाइन दाखिला में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का हंगामा।

img-20160912-wa0060

 दरभंगा। भवन मिश्रा
ललित नारायण मिथला विश्वविद्यालय में ऑनलाइन दाखिला के सिस्टम लागु करने के बाद से ही छात्रों की परेशानी शुरू हो गयी थी। छात्रों द्वारा समय समय पर कुलपति को इस समस्या से अवगत कराया जा रहा था।लेकिन विश्वविद्यालय के कुलपति के हठी रवैये के कारण छात्र पिछले 15 दिनों से विश्वविद्यालय का चक्कर लगा लगा कर परेशान हो गए , लेकिन नतीजा ठाक के तीन पात साबित हुए। इसे लेकर आज विश्वविधालय के सभी कालेज के छात्र जमा हुए और हंगामा शुरू कर दिए। छात्रों का कहना है की कुलपति के तानाशाही रवैये के कारण पहले विश्वविधालय के कालेज में 150 रूपये में दाखिला मिल जाता था , वही कुलपति के तुगलगी फरमान के कारण 400 सौ से 500 रुपया का खर्च आ रहा है।  फिर भी विश्वविधालय के तकनिकी गड़बड़ी और भ्र्ष्टाचार के कारण हमलोगों का नामांकन नही हो पा रहा है।
Share

Leave a Reply