Home Featured जिले में 28 फरवरी तक सुबह चार घंटे बिजली कटौती।
Featured - मुख्य - February 17, 2026

जिले में 28 फरवरी तक सुबह चार घंटे बिजली कटौती।

दरभंगा: दरभंगा में 28 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 6 से 10 बजे तक चार घंटे बिजली गुल रहेगी। हरौली-सोहरबाघाट 33 केवी विद्युत लाइन में जर्जर तार बदलने और ग्रिड मेंटेनेंस का कार्य होगा। सोहरबाघाट पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडर प्रभावित रहेंगे।

Advertisement

सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने बताया कि ओवरलोड और बार-बार फॉल्ट की समस्या दूर करने के लिए नई क्षमता वाले तार लगाए जा रहे हैं। यह मेंटेनेंस बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। हालांकि, सुबह की कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

Advertisement

विभाग ने उपभोक्ताओं को अलर्ट जारी किया है। बिजली से जुड़े कार्य पहले निपटा लें, पानी स्टोर कर लें। मेंटेनेंस पूरा होते ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी। असुविधा के लिए खेद जताया गया है।

Share