ललित नारायण मिथिला विश्वविधालय के कुलपति की सद्बुद्धि के लिए हवन।

दरभंगा।भवन मिश्रा
ललित नारायण मिथिला विश्वविधालय के कुलपति साकेत कुशवाहा के तानाशाह रवैये के खिलाफ छात्र संगठनों का रोष बढ़ता ही जा रहा है। कुलपति के खिलाफ पहले छात्रों का धरना प्रदर्शन किया गया। फिर पुतला दहन उसके बाद सड़क पर सिंडिकेट लगा छात्र अपना रोष प्रकट किया। पर छात्रों के प्रदर्शन का कुलपति पर कोई असर नहीं होता देख आज जनाधिकार पार्टी के छात्र संगठन ने कुलपति के सद्बुद्धि के लिए ना सिर्फ श्याम मंदिर में प्रार्थना की बल्कि मंदिर प्रांगण में ही कुलपति के सद्बुबुद्धि के लिए हवन यज्ञ का भी आयोजन किया। छात्रों को लगता है कि अब भगवान् ही कुलपति को कुछ सद्बुद्धि देंगे ताकि कुलपति छात्र हित में काम करे और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार पर जो सिर्फ अपना घर्म निभा रहे थे उन पर आपत्ति जनक टिपण्णी करना बंद करे । साथ ही छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पत्रकारो से कुलपति सार्वजनिक रूप से माफ़ी नहीं मांगते है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा ।

