Home मुख्य दरभंगा में रुक नही रहा लाशों का सिलसिला, फिर मिली युवक की लाश।
मुख्य - September 13, 2016

दरभंगा में रुक नही रहा लाशों का सिलसिला, फिर मिली युवक की लाश।

zcamera-20160913_135834

दरभंगा: दरभंगा शहर में लाशों का सिलसिला लगता है रुकने का नाम नही ले रहा है। ताज़ा मामले में आज सुबह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इस्माइल गंज मुहल्ला में बिनोद सिंह के लॉज में मिला 15 वर्षीय रौशन कुमार यादव का संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से सनसनी मच गयी। फिलहाल दरभंगा में अचानक बढ़े अपराध से पुलिस पर दवाब का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूचना मिलने पर दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह स्वयं पहुंच कर मामले की जाँच कर रहे हैं। मृतक बहेड़ी थाना क्षेत्र के सलहा गांव के सत्यनारायण यादव का पुत्र है। घटना के कारणों का फ़िलहाल पता नही चल पाया है।

Share

Leave a Reply