
दरभंगा: सिटी एसपी हर किशोर राय के जाते ही बढ़ गया क्राइम का ग्राफ! Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार
मनु महाराज के जाने के बाद जो लोगों में निराशा हुई थी उसे 2010 बैच के आईपीएस दरभंगा के पूर्व सिटी एसपी हर किशोर राय के आगमन से आशा में परिवर्तित करने का मौका लोगों को मिला। तेज तर्रार एवं हिम्मत से भरपूर इस आईपीएस का किसी घटना पर ही नही, घटना पूर्व भी इंटेलिजेंस देखने को मिलता था। इनके कार्यकाल में एक बड़ी घटना इंजिनियर हत्याकांड तब घटी जब ये एक सप्ताह के छुट्टी पर थे। रात्रि गश्ती में भी खुद दिखाई देते थे। पुलिस वाले की शिकायत यदि इन्हें मिली तो फिर खैर नही। परंतु इनका अचानक ट्रांसफर नेताओ से पंगे के कारण होने की बात भी सामने आयी थी जिसका समाचार भी प्रकाशित हुआ था। इनका ट्रांसफर भी हड़बड़ी में किया गया, यह इस बात से भी प्रमाणित होता है कि क्राइम चरम पर होने के वाबजूद यहां सिटी एसपी का पद खाली है और इनके जैसे जाबांज को राजभवन की सुरक्षा में लगा कर इनकी योग्यता को जंग लगाया जा रहा है। इस मुद्दे पर बात करते हुए समाज सेवियों में सुरेंद्र कुमार, मनोहर झा, रचित झा, भास्कर भारती, चंद्रमोहन झा, विनय पांडे आदि लोगों ने इस हालत में तुरन्त सिटी एसपी के रिक्त पद पर पुनः हरकिशोर राय को वापस बुलाने की जरूरत बताई। जदयू युवा के जिलाध्यक्ष इकबाल अंसारी ने बताया कि इनके ट्रांसफर की खबरों को सुनकर और पढ़ कर उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था। अगर जरूरत पड़ी तो फिर लिखेंगे। भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने भी इनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हाल के दिनों में जिस प्रकार दरभंगा में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है, निश्चित रूप से इनके जैसे तेजतर्रार अफसर को वापस बुलाना चाहिए। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष केदारनाथ झा अनाथ ने कहा कि पंचायत चुनाव में धांधली और गुंडों को खुली छूट देने केलिए एक ही साथ ईमानदार और कर्मठ जिलाधिकारी बालामुरुगन डी और सिटी एसपी हरकिशोर राय का तबादला कर दिया गया। आज उसका परिणाम सामने है। लाश पर लाश गिर रहा है। हरकिशोर राय को तुरंत दरभंगा वापस बुलाने में कोई खास दिक्कत नही होनी चाहिए क्योंकि इनके जैसे बहादुर और तेजतर्रार अफसर को किसी जिले की कमान न देकर हड़बड़ में हटा कर राजभवन में दे दिया गया। इन जैसे प्रतिभाओं की जरूरत जिला में ज्यादा है। सीएपीम के जिलामंत्री अविनाश ठाकुर ने भी कहा कि शहर में बेहताशा बढ़े अपराध को देखते हुए अविलंब सिटी एसपी के खाली पद को भरने की जरूरत है और इसमें कोई शक नही कि हरकिशोर राय इसकेलिए सही व्यक्ति थे।

