
दरभंगा: इंसान तो इंसान, यहां भगवान को भी नही छोड़ा चोरों ने।

दरभंगा: एक तरफ जहां बढ़ते क्राइम से शहर के लोग परेशान हैं वहीँ अब इससे भगवान् के घर भी अछूते नही रह रहे हैं। शहर के सुप्रसिद्ध एवं चर्चित श्यामा मंदिर में भी सोमवार की रात चोरों ने दो दान पेटी गायब कर दी। इस संबंध में मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र राय ने आज प्राथमिकी हेतु विश्विद्यालय थाना में आवेदन दिया है। ज्ञात हो कि करीब छः महीने पूर्व मूर्ति के गले से हार चोरी हो जाने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इसके बाद गार्ड की नियुक्ति की गयी और सीसीटीवी भी लगा था। फिर भी चोरी की घटना कहीं न कहीं प्रबंधन पर भी सवाल जरूर खड़ा करता है।

