Home मुख्य महायज्ञ में भोग लगा 51 मन का लड्डु
मुख्य - September 13, 2016

महायज्ञ में भोग लगा 51 मन का लड्डु

img_20160913_222225_199

दरभंगा : लहेरियासराय पुलिस लाईन स्थित हनुमान मंदिर में सीताराम यज्ञ आज सम्पन्न हो गया. समापन के अवसर पर 51 मन का लड्डु भोग में चढ़ाया गया. इस मौके पर बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. मदन मोहन झा, विधायक जीवेश कुमार, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. देवनारायण झा, मौनी बाबा सहित मंदिर के पुजारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस मौके पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी गई. वहीं समापन के मौके पर ही ‘वंदन श्रीहनुमानजी’ पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया. सनद रहे कि इस मंदिर में सीताराम महायज्ञ प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है और लड्डु का यह भोग यहां की परम्परा में शामिल हो चुका है.

Share

Leave a Reply