
कंकरयुक्त चावल देख भड़के उपभोक्ता। Voice of Darbhanga

कमतौल : मंगलवार को थाना क्षेत्र के पिंडारुच पंचायत में जन वितरण विक्रेता विनोद कुमार झा की दूकान पर खाद्यान प्राप्त कर रहे उपभोक्ताओं ने चावल को कंकर मिश्रित देख भड़क उठे एवं घंटो विक्रेता के विरुद्ध आक्रोश का प्रदर्शन किया. इस सन्दर्भ में विक्रेता श्री झा ने बताया कि उपभोक्ताओं का आरोप शत प्रतिशत सही है. उपभोक्ताओं के समक्ष सीलबंद बोरा को खोला गया तो कंकर मिश्रित चावल ही निकल रहा है. इस सन्दर्भ में केवटी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदेश्वर पासवान से पूछे जाने पर बताया कि इस बात की जानकारी हमें भी मिली है, लेकिन फिलहाल बकरीद ड्यूटी में व्यस्त हूँ. बकरीद बाद मामले की गहनता से जांच की जाएगी. अगर सीलबंद बोरो से कंकर मिश्रित चावल निकलता है तो राज्य खाद्य निगम, दरभंगा के प्रबंधक से तहकीकात की जाएगी और अगर सीलबंद बोरो से फ्रेश चावल निकलेगा तो विक्रेता के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. उपभोक्ता विजय महाराज, वुधन चौपाल, मछिया देवी, पवन ठाकुर, छोटू, विनोद झा, सुदर्शन मिश्र आदि ने बताया कि इस तरह का सरकारी चावल प्राप्त होगा तो उपभोक्ता आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करेंगे.

