Home मुख्य शराब की 22 बोतल टेम्पो से बरामद की उत्पाद विभाग ने, पांच गिरफ्तार।
मुख्य - September 13, 2016

शराब की 22 बोतल टेम्पो से बरामद की उत्पाद विभाग ने, पांच गिरफ्तार।

unnamed-12

दरभंगा । लहेरियासराय-बहेड़ी पथ पर आनंदपुर चौक के समीप एक टेम्पो में मंगलवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 22 बोतल विदेशी शराब के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुष्टि करते हुए उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बहेड़ी की ओर टेम्पो से शराब ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर टीम ने टेम्पो का पीछा किया। आनंदपुर चौक के समीप टेम्पो की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 18 बोतल रॉयल स्टैग व 4 बोतल इंपीरियल ब्लू मिली। बताया जाता है कि युवक शराब का खेप लेकर पतोर की ओर जा रहे थे। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग शोभेपट्टी के शंकर मिश्रा, टुनाई मिश्रा, राजा कुमार चौधरी, आनंद शर्मा व सोहन कुमार हैं। बता दें कि पहली अप्रैल से शराबबंदी के बाद जिले में लगातार छापेमारी हो रही है। आए दिन शराब के अवैध कारोबारी से लेकर नशे के आदि लोग भी पुलिस गिरफ्त में फंस रहे हैं। बावजूद, शराब का कारोबार जारी है।

Share

Leave a Reply