
अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष की पहली बैठक!

दरभंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष के दुबारा निर्वाचित हरी सहनी ने आज इमामबाड़ी स्थित गायत्री मंदिर में अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ पहली बैठक की। बैठक में पहले उन्हें बधाई दी गयी। फिर कल 16 सितम्बर को होने वाले सभी प्रखंडो पर धरने के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। ज्ञात हो कि नामांकन प्रक्रिया आदि होने के दिखावा के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव बहुमत पर न होकर मनोनयन के आधार पर प्रदेश के द्वारा होने पर जिला भाजपा में स्पष्ट खेमेबाजी नज़र आयी और इसका असर आज के बैठक में नेताओं की उपस्थिति से भी दिखा। अधिकतर नेता सूचना नही होने का कारण बता कर गायब रहे। पर हरी सहनी के समर्थक खेमे के माने जाने वाले जिलामंत्री अशोक नायक, मीडिया प्रभारी अमलेश झा, नगर अध्यक्ष के चुनाव ने चर्चित हुए बालेंदु झा, सुजीत मल्लिक, श्याम पंसारी,आदि प्रमुख रूप से बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दिखे। हालांकि नेताओं की उपस्थिति नही होने का कारण जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा ने सभी को सूचना नही होना बताया। आज की बैठक में किस किस को सुचना देना है, यह तय किया गया। पार्टी पूरी तरह एकजुट है और कोई खेमेबाजी नही है।

