
दरभंगा: शहर में अपराधियों के लगातार तांडव के साथ साथ अब जेल से भी रंगदारी का मामला आया सामने।

दरभंगा: दरभंगा में हत्या, लूट, मारपीट, चोरी की घटनाओं ने पुलिस के नाक में दम कर रखने में कोई कसर नही छोड़ रखी है तो अब जेल में बंद अपराधी भी इसमें चार चांद लगाने में पीछे नही हैं। ताजा मामले में आज मंडल करा में बंद नेहरा तिहरा हत्या कांड का मुख्य आरोपी नित्या नन्द झा द्वारा जेल में बंद कैदी से मांगी गई रंगदारी का मामला सामने आया है। रंगदारी का रुपया वसूलते बहेडी थाना क्षेत्र के बिठौली निवासी सोनू राय को रुपया के साथ लहेरियासराय थाना की पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार कर लिया। जेल में बंद कैदी को फोन करवा कर परिजन से बात करवाया और अपने आदमी को रुपया देने का नाम बोला। पर पुलिस ने रंगदारी लेने पहुंचे सोनू राय को जाल बिछा कर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पर इस घटना ने जेल की चाक चौबंद सुरक्षा वयवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है जबकि कई चर्चित कांडों के अभियुक्त फिलहाल इस कारा में बंद हैं।

