Home मुख्य आकाशवाणी दरभंगा में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 14, 2016

आकाशवाणी दरभंगा में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga

img-20160914-wa0054

दरभंगा: आकाशवाणी दरभंगा मे आज हिन्दी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम अधिशासी अमित कुमार की अध्यक्षता मे हिंदी दिवस समारोह  का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा अमरकांत कुमर ने कहा कि हिंदी अपने दम पर उठी थी और अपने दम पर आगे बढ़ रही है । उन्होने कहा कि हिंदी अभी विजय यात्रा पर है । डा सतीश कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी के विकास के पथ पर चलने मे आकाशवाणी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है । आकाशवाणी ने अपने दम पर विभिन्न विधाओं के माध्यम से हिन्दी को आगे बढ़ाया । वक्ताओं ने हिंदी का प्रयोग अधिक से अधिक अपने बोलचाल या कार्यों मे करने की आवश्यकता पर बल दिया ।
हिंदी दिवस समारोह मे रणधीर कुमार ठाकुर , मणिकांत झा , पुष्पेंद्र सौरभ, मितेश मिश्र , महेंद्र चौधरी , शशिभूषण शशि , हरिश्चंद्र ठाकुर , विपिन कुमार राय , दीपक कुमार झा सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन श्याम भास्कर ने किया ।

Share

Leave a Reply