Home मुख्य दरभंगा का सबसे ज्यादा गंदगी वाला रेलवे स्टेशन है हायाघाट! Voice of Darbhanga
मुख्य - September 15, 2016

दरभंगा का सबसे ज्यादा गंदगी वाला रेलवे स्टेशन है हायाघाट! Voice of Darbhanga

img_20160915_070058_640

दरभंगा।अभिषेक कुमार

वैसे तो स्वच्छता अभियान पर पैसे पानी की तरह बहने के वाबजूद रेलवे स्टेशनों की हकीकत अक्सर इसकी पोल खोलती नजर आती है। पर हायाघाट रेलवे परिसर कुछ ज्यादा ही गंदगी के ढेर पर दिखाई देता है। हायाघाट रेलवे स्टेशन परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी के बीच से यात्रियों को गुजरना पड़ता है। वर्ष 2014 में स्टेशन परिसर में जोरशोर से जहां स्वच्छता अभियान चलाया गया था वहां भी कचरों की ढेर लगी हुई है। प्लेटफार्म पर पेयजल के लिए लगा चापाकल गंदगी से घिरा हुआ है। इसके कारण यात्रियों को पानी लेने में भी काफी कठिनाई होती है। जलजमाव व गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों की भी आशंका बनी रहती है। एक ओर सरकार द्वारा सफाई के लिए राशि खर्च की जा रही है तो दूसरी ओर रेलवे स्टेशन का यह हाल है। यात्रियों ने बताया कि इस ओर रेलवे का कोई ध्यान नहीं दिया। यहां प्रतिदिन हजारों की तादाद में यात्रियों का आना-जाना होता है। स्टेशन को स्वच्छ बने रहे, यह निश्चित रूप से स्थानीय लोगों को भी देखना चाहिए क्योंकि रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोग की प्रथम दृष्टि में तस्वीर तो स्टेशन परिसर की ही दिखती है।

Share

Leave a Reply