Home मुख्य इलाजरत रसोइया की मौत, माले ने की मुआवजे की मांग। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 15, 2016

इलाजरत रसोइया की मौत, माले ने की मुआवजे की मांग। Voice of Darbhanga

img-20160915-wa0075

दरभंगा:  बहादुरपुर प्रखंड के बिरनियाँ स्कूल में कार्यरत रसोइया व मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान बिगत 20 अगस्त को जली रामकाशी देवी का कल रात देहांत हो गया। माले नेता अभिषेक कुमार ने बताया कि रसोईया के समुचित इलाज को लेकर भाकपा(माले) कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी का घेराव किया था और उसके बाद सरकारी प्रयोजन ना होंने के बाद भी शिक्षा विभाग से चंदा करके 69 हजार रू0 इलाज मद में उसके परिजन को दिया गया था और उनका इलाज बर्न हॉस्पिटल में चल रहा था। माले नेता रोहित कुमार सिंह ने खून भी दिया। उसके बावजूद बचाया नहीं जा सका। भाकपा(माले) और बिहार विद्यालय रसोईया संघ ने अपनी ओर से संवेदना व्यक्त किया और इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। माले बहादुरपुर प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार और रसोईया संघ के जिला संयोजक पप्पू पासवान ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि उनकी सरकार से मांग हैं कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मुआवजा 10 लाख रू0 दिया जाय।

Share

Leave a Reply