
हिन्दी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों बच्चो के बीच पुरस्कार वितरित।

तारडीह। अमित मिश्रा
+2अधिष्ठरानी चौधराईन उच्च विधालय कुर्सो-मछैता में बुधवार को हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों बच्चो के बीच आज पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक शक्तिधर सिह ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत संगीत शिक्षक विपिन कुमार मिश्र के स्वागत गान से हुई। इस अवसर पर मुखिया मोती देवी एवं समाज सेवक उपेंद्र झा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने वाले बच्चो के बीच पुरस्कार बांटा।

