
छात्र राजद का प्रखंड स्तरीय छात्र सम्मेलन कल कुशेस्वरस्थान में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: छात्र राजद दरभंगा का प्रखंड स्तरीय छात्र सम्मेलन कुशेस्वरस्थान के धोबलिया मध्य विद्यालय मैदान में कल शुक्रवार को आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छात्र राजद नेता प्रवीण कु0 प्राशांत ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में में जिले के छात्र नेता सहित यूनिवर्सिटी अध्यक्ष विनेश कु0 मण्डल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गोस्वामी भी इस छात्र सम्मेलन में शामिल होंगे।।

