
कल अल्लपट्टी में हुए हंगामा एवं पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: तीन महीने पूर्व हुए अल्लपट्टी स्थित यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर नर्सिंग होम तोड़ फोड़ मामले में पुलिस द्वारा बुधवार गिरफ्तारी के विरोध में पत्थरबाजी एवं हंगामा करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले चार नामजद एवं अन्य अभियुक्त बनाये गए थे। नामजद अभियुक्तों में महेश साह एवं विशाल महतो को आज लहेरियासराय थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

