
डॉक्टर की लापरवाही से टूटा नवजात का हाथ! Voice of Darbhanga

भवन मिश्रा की विशेष रिपोर्ट:
कहा जाता है कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है। अक्सर सुनने को एवं देखने को मिलता है कि सरकारी अस्पताल में मरीजों के साथ लापरवाही बरती जाती है। लेकिन आजकल निजी क्लिनिक के डाक्टर भी घोर लापरवाही बरतने लगे हैं। ताजा मामला दरभंगा के रेडियो स्टेशन के पास स्थित डॉ नूतन राय के उज्वल क्लिनिक के डाक्टरों की लापरवाही का है जहाँ पैदा होते ही डॉक्टर की लापरवाही से नवजात का हाथ टूट जाने का आरोप बच्चे के परिजन लगाया है। बेनीपुर प्रखण्ड के अंटौर गाँव की सुलोचना देवी को पिछले मंगलवार को इस क्लिनिक में परिजनों ने भर्ती किया गया था। उसी दिन उक्त नवजात का जन्म हुआ और नवजात का हाथ जन्म के समय ही टूट गया। गरीब परिजन इस घटना से विचलित हो आरोप लगाते हुए मीडया से मदद की गुहार लगाये। वहीँ इस अस्पताल की डाक्टर नूतन रॉय ने लापरवाही से इनकार किया। बच्चे के इलाज केलिए इस गरीब परिजन के पास पर्याप्त पैसे नही हैं।

