
फिर उफनाई जिले की नदियां, कमलाबलान खतरे के पार।

दरभंगा : जिले में एक बार फिर नदियां उफनाई हुई है. कमला बलान और खिरोई नदी खतरा के निशान से उपर बह रही है और सभी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार कमला बलान झंझारपुर में 50.167 मीटर पर बह रही है. जलस्तर में तेजी से वृद्धि की संभावना है. यहां खतरा का निशान 50 मीटर है. वहीं खिरोई नदी 50.235 मीटर पर बह रही है. इस नदी के खतरा का निशान भी 50 मीटर है. अधवारा समूह भी तेजी से बढ़ रही है. यहां खतरा का निशान 46.94 मीटर है. जबकि जलस्तर 45.830 मीटर है. बागमती नदी भी खतरा के निशान से यद्यपि कम है, लेकिन बढ़त जारी है. आज शाम जलस्तर 44.80 मीटर रहा. जबकि खतरा का निशान 45.72 मीटर है. करेह नदी में भी बढ़ोतरी की प्रवृति है. यह नदी भी 44.80 मीटर पर था. वहीं कोशी के जलस्तर में घटने की संभावना व्यक्त की गई है. आज का डिस्चार्ज 1 लाख 39 हजार 745 घनफीट प्रति सेकेंड था.

