
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत। Voice of Darbhanga

मनीगाछी। घनश्याम झा
मनीगाछी प्रखंड के नारायणपुर चौक पर सडक दुर्घटना मे एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक राघोपुर गावं का निवासी रघुनाथ मंडल का 45 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र मंडल था। मृतक आधार कार्ड बनवा कर दहौरा से लौट रहा था कि नारायणपुर चौक के नजदीक टेम्पो पलट गया जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया । ग्रामीणो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सकरी स्थित दिनेश नर्सिंग होम ले गए जहाँ उसने दम तोड दिया।

