
शहाबुद्दीन प्रकरण में सरकार के रवैये के विरोध में एनडीए का एकदिवसीय धरना।
दरभंगा: राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को मिली जमानत के विरोध में एनडीए की ओर आज नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष हरी सहनी की अध्यक्षता में दरभंगा के कर्पूरी चौक पर धरना दिया गया। धरना में दरभंगा भाजपा जिला जिलाध्यक्ष हरी सहनी के अलावा विधानपार्षद अर्जुन सहनी, विधायक संजय सरावगी, अशोक नायक, अमलेश झा, प्रदीप ठाकुर, संजीव साह, मुरारी मोहन झा, धर्मशीला गुप्ता, बालेंदु झा, घनश्याम झा सहित सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे। धरना पर बैठे भाजपा के नगर विद्यायक संजय सरावगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की नीतीश सरकार शहाबुद्दीन को जेल से बाहर करके बिहार की जनता में खौफ भरने का काम किया है। हम सरकार से मांग करते है की शहाबुद्दीन को राज्य बदर कर उनपर सीसीए लगाया जाए जिससे बिहार में शांति कायम हो सके।

