Home मुख्य प्रदेश द्वारा थोपे जाने के कारण नही हो पाया जिला जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव!
मुख्य - September 16, 2016

प्रदेश द्वारा थोपे जाने के कारण नही हो पाया जिला जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव!

img-20160916-wa0064
दरभंगा। संजय कुमार

जिला जदयू के जिलाध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम आज दरभंगा क्लब में हंगामें की भेंट चढ़ गया और इसे प्रदेश नेतृत्व पर टाल दिया गया। नामांकन कराये कुल सात उम्मीदवारों में आपसी सहमति नही बनी। एक उम्मीदवार अजित चौधरी ने आपसी सहमति नही बनने के बाद पूर्व जिला अध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह का नाम प्रस्तावित् किया जिसका वर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील भारती को छोड़ अधिकतर लोगों ने समर्थन किया। अंत में पर्यवेक्षक दुर्गेश राय ने सभी को बताया की प्रदेश् से सुनील भारती पर ही अंतिम राय बनाने की बात कही गयी है।चुनाव की अंतरिम फैसला अब प्रदेश जदयू ही करेगा ।
इधर हायाघाटके पूर्व प्रखंड अध्यक्ष देवकान्त राय ने आरोप लगाया है की साजिश् के तहत 18 प्रखंड और 1 महानगर मिलाकर कुल 19 में एक भी दलित, महादलित और यादव को अध्यक्ष् नही बनाया गया।सिर्फ ऐसे लोगो को थोपा गया जो वर्तमान जिलाध्यक्ष की जी हजूरी कर सके।

Share

Leave a Reply