
विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया भूख हड़ताल।

दरभंगा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उर्दू आलीम, संस्कृत शास्त्री योग्यताधारी एवं विलोपित शिक्षकों द्वारा स्नातक कोटि में प्रोन्नति देने हेतु अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया गया है. भूख हड़ताल पर बैठने वालों में मो. मजनुम, अब्दुल रासीद, अब्दुल गफ्फुर, अब्दुल कादिर, सैयद मो. अयुब, श्यामानंद झा, शिवनारायण झा, महेश झा, बुद्धिनाथ झा, इन्द्रमोहन झा सहित 10 शिक्षक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रोन्नति आदेश प्राप्त करने तक भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं संघ के प्रधान सचिव सीताराम झा ने विभागीय पदाधिकारियों पर शिक्षकों को अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया. इस अवसर पर बिरेन्द्र कुमार सिंह, भृगुनन्दन चौधरी, बैद्यनाथ ठाकुर, राजेश्वर मंडल, आनंद पासवान, मो. नौशाद, मो. आलमगीर, मो. फुल हसन, निखिल रंजन झा, बसीउर रहमान, मंजूर आलम, विष्णुकांत झा, मो. इरफान आदि शिक्षकों ने अपने विचार रखे.

