
पांच किलो गांजा बरामद, एक धराया।

दरभंगा: पुलिस ने बहेड़ा थाना अंतर्गत तीन गांवों के चार घरों में छापेमारी कर 5 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद किया है व महिनाम गांव के देवचंद्र झा को गिरफ्तार किया। इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष डीएन मंडल ने बताया कि माधोपुर गांव के ब्रहमदेव लाल देव के घर से 1 किलो, महिनाम गांव के देवचंद्र झा के घर से 300 ग्राम, बसुहाम गांव के लाल मोहम्मद खां की पत्नी समिदा खातून के घर से 4 किलो गांजा व इसी गांव के गुलफाम खां के घर से 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। महिनाम गांव के देवचंद्र झा को गिरफ्तार किया। अन्य कारोबारी भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

