Home मुख्य महाधरना के जवाब में छात्र राजद ने छात्र सम्मलेन में केंद्र सरकार पर हमला बोला।
मुख्य - September 17, 2016

महाधरना के जवाब में छात्र राजद ने छात्र सम्मलेन में केंद्र सरकार पर हमला बोला।

img-20160916-wa0087

दरभंगा : शुक्रवार को जहाँ एक ओर शहर में जिला भाजपा के कुछ नेता सरकार के खिलाफ धरना दे रहे थे तो वही कुशेस्वर स्थान के धोबलिया मध्य विद्यालय मैदान में राजद क छात्र नेता हुँकार भर रहे थे। संख्या बल की बात करें तो भाजपा के जिला स्तरीय कार्यक्रम को छात्र राजद के एक प्रखंड स्तरीय सम्मलेन में मात मिलती हुई दिखी। शुक्रवार को छात्र राजद दरभंगा के प्रखंड स्तरीय युवा छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए छात्र राजद नेता प्रवीण कु0 प्राशांत ने केंद्र सरकार को छात्र व युवाओ के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार का अच्छे दिन दिखावा मात्र है। साथ ही उन्होंनें स्थानीय सांसद रामचन्द्र पासवान पर आरोप लगाते करते हुए कहा कि उन्होंने अपने ननिहाल का अपने स्वार्थ के राजनीती के कारण नर्क सा हाल कर दिया है। जीतने के बाद एक बार भी इधर नही आये। बाढ पीड़ित से मिलने के लिए इस प्रकृति आपदा में हमारे मानिये राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एव उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी ने हर तरह से लोगो का सहायता किया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किये। साथ ही छात्र नेता ने स्वास्थ मंत्री तेजप्रताप यादव के फोटो प्रकरण में बचाव करते हुए कहा कि स्वास्थ मंत्री जी को बदनाम करने की कोशिश बीजेपी वाले कर रहे है।वह गरीबो और असहाय लोगो के मंत्री है जिनसे रोज हजारो लोगो मिलते है।उन्होंने कहा वह बीजेपी की तरह प्रमाण पत्र देख कर नही किसी से मिलते है। सम्मेलन का समापन ज्ञापन भूतपूर्व मुखिया भोला प्रसाद मुखिया ने किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी अधयक्ष विनेश कु0 मंडल, उपाध्यक्ष केशव कु0 झा, सचिव मनीष यादव, दीपक कुमार, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव, बौआ जी, जिला परिषद पति लाल मोहर सदा, सहित कई छात्र नेता एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply