
डीडीसी ने किया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण एवं साप्ताहिक बैठक।

दरभंगा: उपविकास आयुक्त विवेकानंद झा ने आज बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर मुख्यालय का निरीक्षण किया एवं साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सहित कई कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। डीडीसी ने विकास कार्यो की समीक्षा कर कार्यो में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान सीडीपीओ का अपने चैंबर से निकल कर सामान्य शिष्टाचार वश भी डीडीसी से नही मिलना उपस्थित लोगों में चर्चा का विषय रहा।

