Home मुख्य बरहेता में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के साथ मन्दिर की स्थापना। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 17, 2016

बरहेता में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के साथ मन्दिर की स्थापना। Voice of Darbhanga

img_20160917_193512_960

दरभंगा।भवन मिश्रा

दरभंगा में आज बड़े धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी। लोग अपने धातुओं से बने अस्त्र आदि की बड़े श्रद्धा से साज सज्जा भी इस अवसर पर किये। इस अवसर पर आज जिले के बहादुरपुर प्रखण्ड के बरहेता गाँव में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के साथ मन्दिर की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के साथ की गयी। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों के साथ गाँव के काफी संख्या में पुरुष और महिला उपस्थित थे। लोगों का कहना था कि भगवान विश्वकर्मा की मन्दिर गाँव में नही था और स्थापित हो जाने से भक्तों में हर्षोल्लास का माहौल है। इस मंदिर के निर्माण में ग्रामीणों के द्वारा सौ रुपये से हजार रुपया तक चंदा दिया गया जिसके बाद आज विश्वकर्मा पूजा के दिन मूर्ति की स्थापना की गयी। अब श्रद्धालु सालों भर पूजा अर्चना कर सकेंगे।

Share

Leave a Reply