Home मुख्य पूर्व विधायक ने मरीजों के बीच फल बाँट कर मनाया सेवा दिवस। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 17, 2016

पूर्व विधायक ने मरीजों के बीच फल बाँट कर मनाया सेवा दिवस। Voice of Darbhanga

img-20160917-wa0058
दरभंगा: केवंटी के पूर्व विधायक व दरभंगा भाजपा के वरिष्ठ नेता डा0 अशोक कुमार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को अस्पताल के मरीजों के बीच फल बाँट कर सेवा दिवस के रूप में मनाया। ज्ञात हो कि भाजपा द्वारा 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया था। इसी के तहत आज पूर्व विधायक केवंटी पीएचसी पहुंचे और वहां मरीजों के बीच फल बांटे। उनके साथ भाजपा नेता दिलीप भारती, सचिन जैन, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply