
फिर बिगड़ी जेल में बन्द डॉन संतोष झा की तबियत, चेकअप केलिए डीएमसीएच लाया गया।
दरभंगा। भवन मिश्रा
कुख्यातं अपराधी और माफिया डॉन संतोष झा की 15 सितंबर को दरभंगा जेल में बीती रात अचानक तबियत बिगड़ गयी थी। उसे सीने में दर्द के साथ मुँह से खून की उल्टियां होने लगा और 16 सितंबर को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया जहां चेकअप के बाद उन्हें फिर जेल भेज दिया गया । लेकिन बीती रात फिर से एक बार संतोष झा की तबियत खराब हुई और आज फिर स्वास्थ्य चेकअप के लिए दरभंगा अस्पताल लाया गया। संतोष झा ने बातचीत में कहा कि बहुत पहले से ही उसके सीने में गोली फंसा है जिसके कारण रह रह कर उसकी तबियत बिगड़ती रहती है। हलाकि इस मामले में न तो पुलिस वाले कुछ बोलने को तैयार न ही इलाज़ करने वाले डॉक्टर, सच्चाई क्या है यह तो संतोष झा ही जाने , पर संतोष झा के अस्पताल पहुचते ही सुरक्षा के मद्देनज़र अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी और मिडिया को भी संतोष झा से बात नहीं करने की इज़ाज़त दी गयी थी । बताते चले ही एक सड़क निर्माण कंपनी से 75 करोड़ की रंगदारी नहीं देने के कारण दिन दहाड़े दरभंगा में दो इंजिनियर को एक 56 से भून कर हत्या कर दिया गया था। इस हत्याकांड के बाद बिहार सरकार की भी खूब फजीहत हुई थी जिसके बाद बिहार पुलिस और SIT की टीम ने पूरे गैंग को चिन्हित कर सलाखों के अंदर पंहुचा दिया है।

