
उरी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने केलिए भाजपा का कैंडल मार्च

दरभंगा : जम्मू कश्मीर के पूरी में सैनिक कैम्प में हुए आतंकी हमला में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से कैंडिल मार्च निकाला गया. कैंडिल मार्च चट्टी चौक से लहेरियासराय टावर तक निकाला गया. भाजपाईयों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये. कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने करते कहा कि यह पकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत है और भारत अब इसे बर्दाश्त नही करेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने कहा कि देश की जनता की भावना का ख्याल भी प्रधानमंत्री को है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूर कोई कड़ी कारवाई करेंगे। निवर्तमान जिलामंत्री अशोक नायक ने कहा कि पाकिस्तान को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। अब अंतराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर देना चाहिए। इस अवसर पर विधान पार्षद सुनील सिंह, अशोक नायक, अमलेश झा, एड्वोकेट तनवीरूल हसन, कृष्ण भगवान झा, रामशंकर ठाकुर, संजीव साह, राजेश रंजन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

