
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सैनिकों की शहादत से आहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष मणिकांत ठाकुर व धीरज कुमार के नेतृत्व में मिश्रटोला स्थित कार्यालय से मार्च निकाला गया। वहीं आयोजित सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि सैनिकों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे। पाकिस्तान को विश्व के मानचित्र से हटाने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वालों की रक्षा हम सब मरते दम तक करेंगे। इस मौके पर विवि प्रमुख विमलेश कुमार, सूरज मिश्र, पिंटू भंडारी, राणा अंकित सिंह, चन्द्रानन महाराज, सौरभ कुमार झा, प्रशांत कुमार चौधरी, नितेश यादव, रंजन झा, सूरज चौधरी, विकास कुशवाहा, सुमन कुमार, प्रभाकर कुमार पासवान, धीरज गामी, अभिषेक कुमार महतो, श्रवण कुमार शर्मा, रामनारायण पंडित, मुकेश पासवान, मोहित कुमार कार्तिक कुमार, गौरव कुमार, प्रभात कुमार, राजू झा, राजीव कुमार राय ने विचार रखे।

