
तरौनी को प्रखंड का दर्जा दिलाने केलिए संघर्ष समिति का गठन। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : बाबा नागार्जुन ग्राम तरौनी स्थित बाबा पोखर के भिंडा पर मंगलबार को विभिन्न विभिन्न गाँव के लोगों की बैठक सुनील कुमार झा उर्फ मोतीबाबू के अध्यक्षता में हुई. बैठक में बाबा नागार्जुन गांव तरौनी को प्रखंड का दर्जा दिलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणो द्वारा एक स्वर से आगामी 27 सितम्बर को लुलवा चौक पर सड़क जाम करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आज बाबा नागर्जुन प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति का गठन भी किया गया. संघर्ष समिति के अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार झा उर्फ मोतीबाबू, सचिव के रूप में राजकुमार झा, कोषाध्यक्ष के रूप में राजेश्वर झा, संयोजक के रूप में संतोष कुमार मिश्र, मिडिया प्रभारी के रूप में अजीत राम एवं कार्यालय सचिव के रूप में मनोज कुमार मिश्र को सर्वसम्मति से चुन लिया गया. समिति के अध्यक्ष मोतीबाबू ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाबा नागार्जुन गांव तरौनी को प्रखंड का दर्जा देने के लिये वर्ष 2004 में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था। लेकिन उस प्रस्ताव को एक साजिश के तहत विधानसभा सचिवालय में दबा दिया गया जिसके कारण आजतक तरौनी को प्रखंड का दर्जा नही मिल सका. उन्होने कहा कि अब बाबा नागार्जुन प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति द्वारा तरौनी को प्रखंड का दर्जा दिलवाने के लिये चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. बैठक में मो0 मन्नान, श्यामचंद्र मिश्र, अरूण कुमार चैधरी, महावीर यादव, सोनू मंडल, पुरूषोतम चैधरी, आनंद कुमार चैधरी, प्रभू साहु, संजय मंडल, विकास मंडल, लक्ष्मी चौपाल सहित विभिन्न गांवों के दर्जनो लोगों भाग लिया.

