Home मुख्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का ताला तोड़ प्रदर्शन।
मुख्य - September 21, 2016

अपनी मांगों को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का ताला तोड़ प्रदर्शन।

img_20160921_173737_067

दरभंगा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रक्षेत्रीय संघ ने बुधवार को लनामिविवि में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मी कई लंबित मांगों को वर्षों से पूरा नहीं करने व कई कर्मियों को विभिन्न आरोपों में निलंबित करने के कारण आक्रोशित थे। कर्मचारियों ने पुलिस को छकाते हुए मेन गेट का ताला तोड़कर कर भीतर घुस गए। इसमें महिला कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। महिलाओं ने ईट से ताला तोड़कर भीतर जाने के लिए रास्ता निकाल दिया। फिर तो जोश में भरे कर्मीगण विवि मुख्यालय के चारों ओर नारेबाजी करते हुए पोर्टिको में आकर रूके। वहीं पर सभा हुई। करीब चार बजे वीसी प्रो. एस कुशवाहा ने आकर कर्मियों को संबोधित किया कहा आप लोगों की मांग वाजिव है। विवि कई मांगों पर अमल भी कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि बहुत जल्दी ही सारी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। इससे पहले महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद झा, सीआइटीयू के जिला सचिव नरेंद्र मंडल, बीएसएसआर यूनियन के जिला संयोजक हर्ष कुमार, संरक्षक शमशाद अली, प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा, विदेश्वर यादव, महेंद्र महान, प्रमोद कुमार झा, त्रिपुरारी झा, सुरेश ¨सह, राम भरोस शर्मा, पवन कुमार मिश्र, राम नरेश चौधरी, राधे श्याम झा, हर्षब‌र्द्धन सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

Share

Leave a Reply