
दिग्घी तालाब से अज्ञात वृद्ध का शव मिला।

दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के दिग्धी तालाब के पूर्वी हिस्से में बुधवार की पूर्वाहन स्थानीय लोगों ने एक शव उपलाता हुआ देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने को दी। दोपहर बाद शव को तालाब से निकाला जा सका। शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर पहचान के लिए डीएमसीएच के पोस्टमार्टम विभाग में रखा है।

