Home मुख्य पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों साथ हज़ारों बच्चो ने निकाला शहीदों केलिए कैंडल मार्च।
मुख्य - September 21, 2016

पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों साथ हज़ारों बच्चो ने निकाला शहीदों केलिए कैंडल मार्च।

img_20160921_185804_152

दरभंगा । उरी में आंतकी हमले में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति तथा पाकिस्तान के रवैये के खिलाफ निजी स्कूल प्रबंधनों के लोगों ने बुधवार की शाम कर्पूरी चौक से कैंडिल मार्च निकाला। बेंता लहेरियासराय टावर समाहरणालय होते हुए डीएम आवास तक कैंडिल मार्च में स्कूल के शिक्षक कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं भी शामिल थीं। कैंडिल मार्च मैनर्स पब्लिक स्कूल महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, डॉ. आरएलआर पब्लिक स्कूल, मुंशीप्रेमचंद इंगलिश स्कूल, सेंट्रल सेकेडंरी पब्लिक स्कूल, गांधी शिशु बिहार सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के सैंकड़ों स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एवं रोटरी क्लब ऑफ मिथिला के तत्वाधान में आयोजित कैंडिल मार्च में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के निदेशक हीरा कुमार झा, राजीव झा, मैनर्स पब्लिक स्कूल के निदेशक ऋषिकेश कुमार, डॉ. आरएलआर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. एसएन चौधरी, मनोज डोकानिया, विकास पोद्दार, फहद आब्दी एसएएच आब्दी उपस्थित थे। सैनिकों की शहादत पर ओझौल में ग्रामीणों ने भी कैंडिल मार्च निकाला एवं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला कदम चौक पर दहन किया गया। मौके पर कन्हाई पासवान लक्ष्मण राय राघवेन्द्र झा मो. बिहारी मो. गुलाम आदि ने भाग लिया।

Share

Leave a Reply