Home मुख्य पेड़ से लटकी नाबालिग लड़की लाश मिलने से इलाके में सनसनी।
मुख्य - September 21, 2016

पेड़ से लटकी नाबालिग लड़की लाश मिलने से इलाके में सनसनी।

img_20160922_062323_825

दरभंगा । हायाघाट थानाक्षेत्र के खरारी पुल के निकट खेत में बुधवार की सुबह शीशम के पेड़ से लटकती हुई एक 15 वर्षीय किशोरी की लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर पहुंची हायाघाट थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। इधर, थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त बहेड़ी थानाक्षेत्र के आधारपुर गांव के श्याम मांझी की 15 वर्षीया पुत्री बबीता कुमारी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मृतका के दादा के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि उक्त किशोरी अपने घर से मंगलवार की देर शाम अचानक गायब हो गई। परिजनों ने पूरे रात खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने शव को पेड़ से लटकते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

Share

Leave a Reply