
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नेहरा इकाई ने पाकिस्तानी झंडे एवं नवाज शरीफ का पुतला फूंका।

मनीगाछी। घनश्याम झा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेहरा इकाई के द्वारा आज जम्मू कश्मीर के उरी मे हुए पाकिस्तानी आतंकवादी हमले के विरोध मे पाकिस्तानी झंडा एवं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। छात्र नेता केशव चौधरी के नेतृत्व मे छात्रो ने नेहरा काॅलेज गेट से लुल्हवा चौक तक जुलुस निकाला और पाकिस्तान के विरोध मे नारा लगाया तथा नेहरा बस स्टैंड पर पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव चौधरी ने कहा कि अब भारत के युवा चुप नही बैठने वाला है। प्रधानमंत्री युद्ध कि घोषणा करे , हमलोग सेना और प्रधानमंत्री के साथ है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित कुमार झा ने कहा कि अब पाकिस्तान को मुहतोड़ जबाब देना होगा। मात्र बयानी चेतावनी से पाक नही मानने वाला है। जबतक पाक को 1971 जैसा सबक नही मिलेगा तब तक पाकिस्तान कि आदत नही सुधरने वाली है। सुरज चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान उरी मे आतंकी हमले करवाकर अपनी कायरता का परिचय दिया है। भाजयुमो अध्यक्ष राधावल्लभ झा ने कहा कि आतंकियों से निपटने को अब सभी युवाओ को तैयार रहना होगा। लेकिन सभी इसके लिए एक सच्चा भारतीय बने और भारतीय एकता का परिचय दे ।
कार्यक्रम मे प्रद्युमन झा , पुरूषोत्तम राय , किशोर झा , हरेराम झा , कार्तिक राय, दानिश अम्बर , सद्दाम , चन्दन झा , रामनारायण, सोनू, हैप्पी सहित सैकङो कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित थे ।

