
होमियोपैथी में डेंगू का सटीक इलाज़: डा0 एन के ठाकुर

हनुमाननगर। अभिनव सिंह
जहां एक तरफ डेंगू के मरीजों में हो रही निरन्तर वृद्धि को ले कर बड़े बड़े अस्पतालों की चिंता बनी हुई है वहीँ दूसरी ओर डॉक्टर एन . के . ठाकुर बी.एच. एम.एस.(बी.यु) ने दावा किया है कि हेमियोपैथिक में इसका सटीक उपचार है। उन्होंने बताया कि शुरूआती लक्षण को देखते हुए अगर मरीज नजदीकी होमियोपैथिक केंद्र से संपर्क करे तो डेंगू का सफाया किया जा सकता है। वहीँ दूसरी ओर डॉक्टर एन. के.ठाकुर की अध्यक्षता में पंचोभ स्थित रूद्र होमियो क्लीनिक में डेंगू के मरीजों का निशुल्क डेंगू की मरीजो का इलाज शुरू किया गया है।

