
दुर्गापूजा एवं मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक।

दरभंगा । दुर्गा पूजा व मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में सम्पन्न करने को लेकर गुरुवार को जनता कोशी महाविद्यालय के सभागार में एसएसपी सत्यवीर सिंह तथा डीएम चन्द्रशेखर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। एसएसपी ने कहा कि मेरा उद्देश्य आपलोगों की सेवा करना है। दूसरे प्रदेश से आपकी सेवा करने आए हैं। जब तक आपलोगों का साथ नहीं मिलेगा तब तक मैं शांति व्यवस्था कायम नहीं कर पाऊंगा। इसके लिए आपलोगों का सहयोग अपेक्षित है।उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। मूर्ति विसर्जन व मोहर्रम जुलूस अलग-अलग निर्धारित समय पर निकाला जाएगा। कम से कम दो घंटे के अंतराल पर मोहर्रम जुलूस व प्रतिमा विसर्जन जुलूस का समय निर्धारित किया जाएगा। ताकि किसी प्रकार का टकराव नहीं हो सके। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर लगाम करने की चर्चा करते हुए कहा कि थानावार असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर सूची तैयार कर ली गई है। . इस दौरान पूजा स्थल व मोहर्रम कमेटी का थानावार जायजा लिया। बैठक में एसडीपीओ सुरेश कुमार, एसडीओ मो0 शफीक, जिला परिषद जिला उपाध्यक्ष ललिता झा व बिरौल, गौड़ाबौराम, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, घनश्यामपुर, किरतपुर के सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष बिरौल, जमालपुर, घनश्यामपुर, ओपी बड़गांव, कुशेश्वरस्थान, ओपी तिलकेश्वर सहित सभी प्रखंड से आए मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, जिला परिषद व गणमान्य दो सौ से अधिक लोग उपस्थित थे।

