
23 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ एक गिरफ्तार।

दरभंगा: उत्पाद विभाग ने गुरुवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के आफिसर्स कॉलोनी के समीप गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 23 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार तस्कर मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के यूनियन टोला निवासी सुनील सहनी का बेटा रूपेश कुमार सहनी है। इसकी पुष्टि उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने की। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब लेकर एक युवक ट्रेन से लहेरियासराय स्टेशन पर उतरा है। सूचना मिलने पर उसका पीछा किया गया। इस क्रम में ऑफिसर्स कॉलोनी के पास एक युवक के थैले की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके थैले से नेपाल निर्मित एसी गोल्ड की 23 बोतल शराब बरामद की गई।

