
नगर थाना पर शांति समिति की बैठक।

दरभंगा: दुर्गापूजा एवं मुहर्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर गुरूवार को नगर थाना परिसर में सभी पक्षो के साथ बैठक की गयी। सभी पक्षों द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन करवाने में प्रशासन को हर संभव सहयोग का प्रण लिया गया। बैठक सदर एसडीओ डा0 गजेंद्र प्रसाद सिंह, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार राय, सदर अंचलाधिकारी राकेश् कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

