
गोली की आवाज की सूचना पर देर रात तक परेशान रहे ग्रामीण व पुलिस।

दरभंगा । मब्बी ओपी क्षेत्र के चक्का गांव में गुरुवार की देर शाम गोली चलने की सूचना पर ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार दलबल के साथ चक्का गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे गए। पर देर रात तक खोजबीन करने पर भी कोई ख़ास सुराग नही मिल पाया। पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव से सूचना मिली थी कि गोली चलने की आवाज आई है। सूचना मिलने पर तुरंत गांव पहुंचे। जहां छानबीन में कहीं से गोली नहीं चलने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के साथ मिलकर वे आसपास के लोगों से पूछताछ किये। जब कुछ नही पता चला तो लोगों ने निष्कर्ष निकाला कि हो सकता है फोर लेन रोड पे किसी ट्रक का टायर फटा होगा या खेतों में जानवरों को हड़काने केलिए किसी ने पटाखा छोड़ा होगा। ज्ञात हो कि प्रॉपर्टी डीलर हीरा पासवान हत्याकांड को लेकर यह गाँव चर्चा में रहा था और दिन दहाड़े हुए हत्या कांड को लेकर इस तरह की खबर पर लोगों का दहशत में आना लाजिमी है।

