
दरभंगा मेरी कर्मभूमि: संजय झा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कादिराबाद में रामचंद्र चौपाल के आवास पर आज चौपाल कल्याण मोर्चा के तरफ से कैलाश चौपाल और संतोष चौपाल के द्वारा पूर्व विधान पार्षद एवं मिथिलांचल के चर्चित नेता संजय झा को पाग चादर से समान्नित किया और धन्यवाद दिया कि आज उन्हें जो आरक्षण मिला है उसका पूरा श्रेय संजय बाबू को है। इसलिए संजय बाबू जहाँ रहेंगे हमलोग इनके साथ रहेंगे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद संजय झा ने कहा कि दरभंगा उनकी कर्मभूमि है और दरभंगा के विकास केलिए हर स्तर पर प्रयासरत और रहेंगे। चौपाल समाज शिक्षा पर ध्यान देना होगा और आने वाले समय में फायदा मिलेगा। हमें जब जब मौका मिलेगा हम आपके साथ है और रहेंगे।विकास करना ही एक मात्र मेरा लक्ष्य है। सम्मान समारोह में शिवलाल चौपाल, लखन चौपाल, सुरेंद्र प्रसाद चौपाल बजरंग बली चौपाल आदि लोग उपस्थित थे। श्री झा के साथ संजय झा फ्रेंड्स क्लब के संचालक समीर झा भी मौजूद थे। समीर झा ने बताया कि आज तारडीह प्रखंड के नादियामी में भी समर्थक कार्यकर्ताओं संजय चौधरी, रूपेश सिंह, राजेश झा, गोपाल झा, रामनाथ चौधरी,मदन झा अखिलेश सिंह आदि ने भी पूर्व विधान पार्षद केलिए सम्मान समारोह का आयोजन किया एवं स्थानीय लोगों से मिलकर हाल जाना।

