Home मुख्य अलीनगर में भाजपा ने पाकिस्तानी झंडा एवं नवाज शरीफ का पुतला जलाया।
मुख्य - September 23, 2016

अलीनगर में भाजपा ने पाकिस्तानी झंडा एवं नवाज शरीफ का पुतला जलाया।

img-20160923-wa0090

अलीनगर: आज अलीनगर प्रखंड के स्टाइल चौक पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी”बबलू “के अध्यक्षता में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ का पुतला एवं पकिस्तान के झंडा को जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिला मंत्री संजीव साह ने कहा पकिस्तान अपने धोखेबाजी रवैया से बाज नही आ रहा है। पकिस्तान को उसके करतूत की सजा मिलनी ही चाहिये। कार्यक्रम को भाजपा सहकारिता मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ झा,अमित कुमार झा “गोनू”, शम्भू यादव, दिलीप चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में चंद्रकिशोर यादव, जीबछ यादव, मोहन दास, दिलीप साह, शैलेश झा, एकनाथ शाह, नवीन झा, जुम्मन दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a Reply