Home मुख्य पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
मुख्य - September 23, 2016

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

img_20160923_195328_119

हयाघाट: आज शाम आनन्दपुर स्थिति विघापति चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूका गया और पाकिस्तान विरोधी नारे जमकर लगाये गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान को कड़ा सबक देना जरूरी हो गया है। अगर पाकिस्तान फिर भी नही संभला तो वो दिन दूर नही जब दुनिया के नक़्शे से पाकिस्तान का वजूद मिट जायेगा। इस कार्यक्रम में कृपाशंकर मिश्र, पारसनाथ चौधरी, अनिल प्रसाद गुप्ता, संजीव भगत आदि सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply