Home मुख्य वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित शिक्षकों ने की डीपीओ पर कारवाई की मांग। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 23, 2016

वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित शिक्षकों ने की डीपीओ पर कारवाई की मांग। Voice of Darbhanga

img_20160923_201315_964

दरभंगा: दरभंगा जिला के तमाम टीईटी टेस्ट शिक्षकों ने वेतन भुगतान नहीं होने पर आक्रोशित होकर आज डीपीओ(स्थापना) पर कारवाई की मांग की। प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार भगत के नेतृत्व में शिक्षको ने आयुक्त दरभंगा प्रमंडल से मुलाकात कर ससमय वेतन भुगतान नहीं होने पर डीपीओ (स्थापना) पर कारवाई की मांग किया तथा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। आयुक्त ने तुरंत संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने बताया कि पर्व त्यौहार का समय भी आ रहा है और मेहनत का मेहनताना उन्हें इस समय भी नही मिल पा रहा है।संघ के जिला मीडिया प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष सहित कई शिक्षको ने प्रदेश सचिव के नेतृत्व में उप शिक्षा निदेशक, जिलाधिकारी एवं डीईओ को भी ज्ञापन सौंपा।

Share

Leave a Reply