Home मुख्य शांति समिति की बैठक में आपसी सौहार्द पर जोर।Voice of Darbhanga
मुख्य - September 23, 2016

शांति समिति की बैठक में आपसी सौहार्द पर जोर।Voice of Darbhanga

img-20160923-wa0081

दरभंगा: लहेरियासराय थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज थाना परिसर में दुर्गापूजा एवं मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में आपसी सौहार्द में पर्वो को मनाने पर जोर देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि वे तो चाहते हैं कि ऐसे सौहार्दपूर्ण वातावण में आपसी सहमति से पर्व मने जिसमे पुलिस बल की जरूरत ही नही पड़े और दरभंगा में एक मिसाल कायम हो। इसबार मुहर्रम की नौवीं और दुर्गापूजा का विसर्जन दोनों 11 अक्टूबर को होने पर श्री सिंह ने प्रस्ताव रखा कि विसर्जन 12 को सुबह 6 बजे से 2 बजे तक रखा जाय क्योंकि 12 को मुहर्रम के दसवीं का मिलान है। इस शांति समिति के सदस्य अशोक नायक ने सलाह दिया कि विसर्जन शाम के समय होता है। अतः 11 अक्टूबर की रात 8 बजे से 12 बजे के बीच रखा जाय। पर इसपर अंतिम निर्णय नही हो सका। बैठक में थानाध्यक्ष के अलावा बेंता ओपी प्रभारी सुरेंद्र पासवान, बहादरपुर एवं सदर के अंचलाधिकारी सहित एहसानुल हक़, जियाउल रहमान, मो0 तमन्ने, जगदीश साह, अशोक नायक एवं श्यामकिशोर प्रधान आदि भी मौजूद थे।

img-20160923-wa0080

Share

Leave a Reply