
बहेड़ी: उरी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को युवा जदयू की बहेड़ी इकाई द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यकर्ताओं ने युवा जदयू दरभंगा के प्रधान महासचिव रामशंकर सिंह के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय से महावीर चौक तक कैंडल मार्च निकाला।